🎁 Free Starter Kit: 10 Visual Supports for Indian Homes Download Free →
🌟 Success Stories

मिकी की कहानी: चुप्पी से सफलता तक

By ⏱️ 1 min read 101 views
मिकी की कहानी: चुप्पी से सफलता तक — Special Education India

मिकी की कहानी: चुप्पी से सफलता तक

पार्क में हँसी-खुशी का माहौल था। छोटे-छोटे बच्चे दौड़-दौड़कर खेल रहे थे। लेकिन एक कोने में ६ साल का मिकी अकेला बैठा था। कोई उसके पास नहीं आता।

"अरे उससे मत खेलो यार, वो अजीब सा खेलता है!"

🧩

📎 Related Free Resource · Autism Spectrum

Free IEP Guide: Academic Goals for Autistic Children (Ages 6–9)

A practical, parent-friendly guide with clear academic goals for phonics, numbers, Hindi Vyanjan & pre-writing skills. Include…

📥 Download Free

मिकी की माँ रोज उसे पार्क ले आतीं। उम्मीद थी कि शायद कोई बच्चा उसके साथ खेल ले, तो वो बोलना और मिलना-जुलना सीख जाए। लेकिन हर बार यही होता — बच्चे दूर भाग जाते।

एक दिन खेलते-खेलते एक लड़का अचानक गिर गया। उसने तुरंत मिकी की तरफ इशारा किया और रोते हुए चिल्लाया, "मम्मी! इसने मुझे धक्का मारा! ये पागल लड़का है!"

मिकी कुछ नहीं बोला। वो बस घूरता रहा। उसकी आँखों में ना गुस्सा था, ना डर। बस एक खामोशी।

दूसरे बच्चे की माँ आग-बबूला हो गई। वो मिकी की तरफ लपकी और हाथ उठाया — "आज तुझे सबक सिखाती हूँ!"

तभी मिकी की माँ दौड़कर आईं और बीच में आ गईं। उनकी आँखें नम थीं, लेकिन आवाज़ में दृढ़ता थी।

"आप हाथ मत उठाइए! मेरा बेटा कुछ नहीं किया।"

"अरे इसे पागलखाने ले जाओ! हर रोज़ किसी न किसी को मारता-पिटता रहता है!"

मिकी की माँ चुप रहीं। उन्होंने मिकी से पूछा, "बेटा, तुमने कुछ किया क्या?"

मिकी बस उनकी तरफ देखता रहा। कुछ नहीं बोला।

वो जन्म से ऑटिज्म (Autism) का शिकार था। बोलने में दिक्कत, दूसरों की बात समझने में मुश्किल। लोग उसे पागल, मंदबुद्धि, बदतमीज कहते। मिकी की माँ दिन-रात सुनती रहतीं।

लेकिन वो हारी नहीं।

फिर एक दिन मुलाकात हुई डॉ. शुभेंदु रॉय से — एक मशहूर ऑटिज्म स्पेशलिस्ट से।

डॉक्टर साहब ने मिकी को देखा और मुस्कुराते हुए बोले, "मैडम, ये Mild Autism है। १००% संभव है कि ये पूरी तरह ठीक हो जाए। बस आपको बहुत मेहनत करनी पड़ेगी।"

उस दिन मिकी की माँ की आँखों में उम्मीद की नई किरण जगी।

फिर शुरू हुई जंग। सुबह-सुबह स्पेशल एजुकेशन, थेरेपी, घर पर एक्सरसाइज, नई-नई ट्रिक्स। कभी-कभी मिकी रोता, कभी माँ थक जातीं। बहुत बार हारने का मन करता। लेकिन माँ हर बार खुद को संभालतीं और कहतीं — "मेरा बेटा डॉक्टर बनेगा।"

समय बीतता गया...

आज मिकी डॉ. मिकी रॉय हैं — एक नामी कार्डियोलॉजिस्ट। अस्पताल में मरीज उनकी बात सुनकर सुकून पाते हैं। उनकी मुस्कान में वो पुरानी खामोशी अब नहीं है।

लेकिन इस सफलता की असली हीरो वो हैं — मिकी की माँ।

जिन्होंने सालों तक समाज की नजरों, ताने, थकान और नींद की कुर्बानी दी। आज उनकी तबीयत ज्यादा अच्छी नहीं है, लेकिन जब वो अपने बेटे को सफेद कोट में देखती हैं, तो उनकी आँखें चमक उठती हैं।

संदेश: ऑटिज्म कोई पागलपन नहीं, बस एक अलग तरीके से सोचने का तरीका है। सही सपोर्ट, प्यार और मेहनत से ये बच्चे भी सपने पूरा कर सकते हैं।

अगर आपके आस-पास ऐसा कोई बच्चा है, तो उसे कोसिए मत... उसे समझिए।

माँ का प्यार, डॉक्टर की सलाह और बच्चे की मेहनत — ये तीन चीजें मिल जाएँ तो कोई भी चुप्पी बोलने लगती है।

Written by

Special Education 24 Team

The Special Education editorial team is made up of parents, special educators, and therapists dedicated to creating India-first resources for children with special needs.

💛 Find This Helpful?

Share with parents and educators who might benefit:

📥

Free Resources Related to This Post

🧩 Autism Spectrum FREE
Free IEP Guide: Academic Goals for Autistic Children (Ages 6–9)

A practical, parent-friendly guide with clear academic goals for phonics, numbers, Hindi V…

📥 Download Free
View all Resources →
📖

You Might Also Find Helpful

न्यूरोडायवर्सिटी एक कमजोरी नहीं, ताकत है

🌟 Success Stories · 08 Jun 2026

न्यूरोडायवर्सिटी एक कमजोरी नहीं, ताकत है

वैज्ञानिकों, कलाकारों और एथलीटों की य�…

→
Dyscalculia in India: Maths Struggles

🌟 Success Stories · 29 May 2026

Dyscalculia in India: Maths Struggles

Is your child struggling with maths despite their best efforts? Dyscalculia, a learning disorder tha…

→
Dyslexia Reading Strategies for Indian Kids

🌟 Success Stories · 18 May 2026

Dyslexia Reading Strategies for Indian Kids

Discover effective reading strategies to help your dyslexic child thrive in India's competitive scho…

→
Browse all blog posts →
← Back to All Blog Posts